पूर्णिया, जनवरी 9 -- अमौर, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत शीतलहर से सुरक्षा एवं राहत प्रदान करने के दृष्टिगत अमौर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जरूरतमंद व निसहाय के बीच कंबल का वितरण किया रहा है। इसी क्रम मे गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के ज्ञानडोव पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या दो व तीन में महादलित टोला और अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के जरुरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। वहीं बैसा प्रखंड में भी बीते बुधवार की शाम बीडीओ राजकुमार चौधरी व प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू ने संयुक्त रूप से मिलकर मालोपाड़ा पंचायत सहित आसपास क्षेत्र क ज़रूरत मन्दों के बीच कंबल का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.