लोहरदगा, दिसम्बर 31 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा नगर परिषद के प्रशासक मुक्ति किड़ो के द्वारा बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के बुजुर्गो और जरुरतमंद व्यक्तियों को कम्बल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रशासक ने कहा कि आगामी दो से तीन दिनों के अंदर निकाय क्षेत्र के अति जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गए कम्बल का वितरण किया जायेगा। साथ ही प्रशासक द्वारा नगरवासियों को ठण्ड से बचने की अपील की। ठण्ड से बचाव के लिए निकाय क्षेत्र के चौक-चौराहों में लगातार अलावा का व्यवस्था नगर परिषद के द्वारा किया जा रहा है। मौक़े पर नगर प्रबंधक, स्वच्छता प्रभारी सहित अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.