जरूरतमंद लोगों को कार्य योजना में करें शामिल
सीतामढ़ी, जून 15 -- शिवहर। पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में पंचायती राज संस्थाओं की विकास योजनाओं यथा ग्राम पंचायत विकास योजना, प्रखंड पंचायत विकास योजना एवं जिला पंचायत विकास योजना तैयार करने को लेकर कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। जिसमें पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों व अधिकारियों को पंचायती राज संस्थाओं की विकास योजनाओं के सुदृढ़ व व्यवस्थित निर्माण संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें योजनाओं के प्रभावी निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जमीनी स्तर पर जनता की वास्तविक और तात्कालिक जरूरत को पहचान कर उन्हें विकास की कार्य योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के बारे में बताया गया।पंचायत स्तरीय योजनाओं को वैश्विक और राष्ट्रीय सतत विकास लक्षण के अनुरूप तैयार करने को कहा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.