जरूरतमंद महिलाओं को दिलाएं योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप
सहारनपुर, जुलाई 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने आदि को लेकर जनसुनवाई की तथा महिला कल्याण, समाज कल्याण व शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में सपना कश्यप द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के साथ महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को निस्तारित किया गया। उन्होंने 15 प्रकरण सुने जिसमें 8 मामले घरेलू हिंसा (महिला थाना) तथा 1 प्रकरण पंचायती राज विभाग, 1 समाज कल्याण (वृद्धा पेंशन), 1 राजस्व व 4 प्रकरण पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.