जरूरतमंद मरीजों को सहायता उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का उद्देश्य: विधायक
सिमडेगा, मई 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाटांड़ तुमगा में गंभीर बीमारी से पीड़ित बेनेदिक्त कुजूर को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बड़ा एवं महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने पीड़ित को सहायता राशि का चेक सौंपा। मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी मरीज का इलाज प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी गरीब परिवार का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर इलाज करा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.