औरैया, अप्रैल 18 -- औरैया, संवाददाता। विचित्र पहल सेवा समिति ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश करते हुए जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में मदद कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। समिति ने कानपुर रोड स्थित फुटपाथ पर झोपड़ी में रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की बेटी खुशबू के विवाह में आर्थिक व सामग्री सहयोग प्रदान किया। जानकारी के अनुसार, गंभीर और उनकी पत्नी पूजा अपनी झोपड़ी में रहकर लोहे का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने बेटी के विवाह के लिए समिति से मदद की गुहार लगाई थी। इस पर समिति के सदस्यों ने 18 अप्रैल को मौके पर पहुंचकर खुशबू का तिलक कर सम्मान किया और विवाह के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- सिंधी समाज ने लिया संकल्प,आर्थिक रूप से कमजोर का बनेंगे सहारा समिति द्वारा आटा, चावल, दाल, कपड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.