औरैया, जून 12 -- औरैया, संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह को यादगार बनाने के लिए समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति ने मदद का हाथ बढ़ाया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मोहल्ला दयालपुर पहुंचकर जरूरतमंद युवती काजल को गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की। सहयोग मिलने पर परिजनों के चेहरे खिल उठे। दयालपुर निवासी संजय वाथम मंडी समिति में पल्लेदारी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री काजल का विवाह 13 जून को कानपुर देहात के अमरौधा निवासी अरुण के साथ होना है। सीमित आय और आर्थिक तंगी के चलते परिवार विवाह की तैयारियों को लेकर परेशान था। काजल की मां उषा देवी ने सहायता के लिए एक विचित्र पहल सेवा समिति से संपर्क किया था। शुक्रवार सुबह समिति के सदस्य काजल के घर पहुंचे। इस दौरान ...