सीवान, मार्च 29 -- सीवान। समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ सीवान ग्रेटर एवं लायंस क्लब ऑफ सीवान शाहीन के संयुक्त प्रयास से एक जरूरतमंद महिला की बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। क्लब सदस्यों ने Rs.40 हजार नकद राशि के साथ उपयोगी उपहार सम्मानपूर्वक भेंट किए। यह कार्यक्रम डॉ. दरख़्शा जबीन के जैक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में सादगी और गरिमा के साथ आयोजित हुआ। मोहम्मद सादिक़, रूपल आनंद, तहसीन किबरिया, सैयद याकूब अख्तर, विकास कुमार, डॉ. दरख़्शा जबीन, शाहीन याकूब, सीमा परवीन और डॉ. यसरीन जहां सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...