नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। उम्मीद संस्था ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत शिक्षा सभी का अधिकार विषय पर दुजाना गांव में जागरुकता गोष्ठी की। इस अवसर पर 20 जरूरतमंद बच्चों को उनके कोर्स की पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध कराई गई। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मूल अधिकार है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। इस अवसर पर गांव बमबावड निवासी डॉ. अरुण नागर को उम्मीद संस्था की सदस्यता प्रदान कर पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...