गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। शिक्षा और सेवा के अद्भुत संगम को दर्शाते हुए गुरुकुल द स्कूल के इंटरेक्ट क्लब ने अखिल भारतीय एनजीओ सहायता संपर्क के साथ मिलकर बुक बडी 2.0 अभियान चलाया। इसमें विद्यालय के प्रत्येक बच्चे ने पुस्तकों का दान किया। एक सप्ताह के भीतर पांच हजार पुस्तकें एकत्रित की गईं। प्राचार्य ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षा वही है जो हमें दूसरों के दुखों के प्रति संवेदनशील बनाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...