जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में जमीयत ने दिया सहयोग
विकासनगर, अक्टूबर 2 -- विकासनगर। जमीयत उलेमा-ए-हिंद विकासनगर ब्लॉक की टीम ने शुक्रवार को कुंजा ग्रांट गांव पहुंचकर जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए घरेलू सामान उपलब्ध कराया। परिवार के मुखिया कारी मोहम्मद निसार गांव में लंबे समय तक इमाम की जिम्मेदारी निभाते रहे थे। उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जमीयत की ओर से शादी में सहयोग किया गया। सामान मिलने पर परिवार के सदस्यों ने जमीयत का आभार जताया। ब्लॉक अध्यक्ष मौलाना अब्दुल खालिक ने कहा कि परिवारों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जमीयत की ओर से सामाजिक और जनहित के कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस दौरान कारी फरीद, मौलाना जीशान, कारी शहजाद, कारी दिलशाद, मौलाना रिहान और मौलाना नवाब सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.