मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर। वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के मुजफ्फरनगर चैप्टर ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए दो वैश्य परिवारों को 2.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। जानसठ रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने हरिद्वार के गोयल परिवार की बेटी की गंभीर सर्जरी के लिए 1.80 लाख रुपये और शहर के सिंघल परिवार के बेटे की उच्च शिक्षा हेतु 40 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी। संस्था के अध्यक्ष भारत अग्रवाल, चेयरमैन पंकज अग्रवाल और नेशनल कोऑर्डिनेटर दीपक सिंघल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में संबल प्रदान करना है। कार्यक्रम में सुरेंद्र अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...