जरूरतमंद छात्राओं को मिलेगी 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप
रांची, अगस्त 10 -- इटकी, प्रतिनिधि। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद कॉलेज छात्राओं को 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए फाउंडेशन ने पहले चरण में 10 से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्राएं फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के राज्य प्रमुख राकेश तिवारी ने बताया कि केंद्र या राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूल-कॉलेज से 10वीं और 12वीं की परीक्षा नियमित छात्रा के रूप में पास करने वाली छात्राएं योजना का लाभ ले सकती हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो से पांच वर्ष की स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लेने वाली छात्राएं आवेदन के लिए पात्र होंगी। यह भी पढ़ें- Azim Premji Scholarship 2026: हर साल मिलेंगे 30 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.