हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से कुसुमखेड़ा निवासी हेमचंद्र पांडे को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि हेमचंद्र पांडे का तीन वर्ष पहले एक्सीडेंट हो गया था, लेकिन वह अभी तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके हैं और पिछले तीन वर्षों से बिस्तर पर हैं। उनके शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर रहा है। उनका एक छोटा बच्चा है और पत्नी एक निजी स्कूल में आया का काम करती हैं, जिससे किसी तरह परिवार का भरण-पोषण हो रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर उपचार में सहायता के लिए यह आर्थिक मदद दी। इस दौरान अध्यक्ष विद्या महतोलिया, उपाध्यक्ष नंदा पांडे, संयुक्त सचिव शशि जोशी, उपाध्यक्ष पूर्णिमा पांडे, उप सचिव अंजू पांडे रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.