जरूरतमंद के लिए किया गया रक्तदान
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अस्पताल में भर्ती अगनूर गांव निवासी गणेश पासवान को रक्त की जरूरत थी। इसकी जानकारी मिलने पर हिमांशु शर्मा ने आगे आकर रक्तदान किया और उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार डॉ. अरविंद कुमार ने इस संबंध में हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा टीम को सूचना दी, जिसके बाद बिना देर किए हिमांशु शर्मा रक्तदान के लिए तैयार हो गए। चिंटू मिश्रा, अरविंद यादव, अमरेश कुमार और संजू कुमारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- काम की खबर--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.