पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। तेजनारायण सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट टीएन सिंह कॉलोनी ने मां पूरण देवी एवं सिटी मां काली मंदिर में तेजनारायण सिंह के पौत्री नैन्सी राज ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर पूजा अर्चना के बाद मंदिर के बाहर जरूरतमंद महिला और पुरुषों के बीच साड़ी और चप्पल का वितरण किया। चर्चित वरिष्ठ रंगकर्मी विश्वजीत कुमार सिंह की पुत्री नैन्सी राज 9 वीं के छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि तेजनारायण सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट शिक्षा, समाज कल्याण, संस्कृति, पर्यावरण, स्वास्थ, स्वच्छता पर काम कर रही है। उन्होंने इस तरह का कार्य कर समाज में युवक एवं युवतियों को यह संदेश दी है कि वे गरीबों और लाचार लोगों को हर हमेशा सहयोग दें और और उनके बीच खुशी बांटे। इस नेक कार्य के लिए उनके चाहनों वालों ने सराहना की है।...