पिथौरागढ़, मई 13 -- डीडीहाट। नगर पालिका परिषद की ओर से जरुरतमंदो के लिए वांशिग मशीन की स्थापना की गई है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने रिबिन काटकर मशीन का शुभारंभ किया। चुफाल ने कहा कि इस मशीन से आरआरआर सेंटर मे जमा होने वाले पुराने गंदे कपड़ों को धुलवा कर जरुरतमंदो को दिया जाएगा। कहा रिड्यूस, रियूज व रिसाईकिल सेंटर से अब जरुरतमंदो को धुले हुए कपड़े मिलेंगे। अधिशाषी अधिकारी सूरज प्रकाश ने कहा कि पहली बार किसी पालिका में इस प्रकार की पहल की शुरूवात हुई है। कहा पालिका की ओर से जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...