गंगापार, मार्च 3 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रंगों के पर्व होली से पहले कस्बा भारतगंज में सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल देखने को मिली। तेलहा टोला के सभासद शुभम् केशरी उर्फ डंकू ने सोमवार और मंगलवार को लगातार दो दिनों तक समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर होली की खुशियां साझा कीं। सभासद ने अंबेडकर नगर, मुसहर बस्ती समेत कई मुस्लिम बस्तियों मे शुभचिंतकों को गले लगाया, उन्हें होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों के पैकेट वितरित किए। उनके इस आत्मीय व्यवहार से बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.