कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाएं शहर के प्रत्येक निवासी के लिए सुलभ हों। चिकित्सक एवं समाज एक नई सोच के साथ आगे बढ़े तो निश्चित रूप से शहर को हेल्थ सेक्टर में एक नया स्वरूप मिलेगा। कानपुर हेल्थ कमेटी की ओर से रविवार को स्वरूप नगर में मुस्कुराए कानपुर एवं पावन गंगा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य मंथन, हेल्थ कैंप एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि प्रकाश पाल ने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट स्वादिष्ट के साथ स्वास्थ्यवर्धक भोजन व मोटे अनाज को प्राथमिकता दें। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि ऐसी योजना बने, जिससे जरूरतमंदों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग एवं गरीबों के लिए 'दवाएं आपके द्वार' योजना का स्वरूप बनाया जाए। मुस्कुराए का...