जरूरतमंदों को 17 को भोजन कराएगा आर्ट ऑफ गिविंग
धनबाद, मई 16 -- धनबाद। धनबाद परोपकार और सेवा की भावना को समर्पित विश्व प्रसिद्ध संस्था आर्ट ऑफ गिविंग का स्थापना दिवस रविवार को धनबाद इकाई की ओर से बेहद एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा। कलिंग विश्वविद्यालय ओडिशा के संस्थापक पूर्व सांसद और प्रख्यात समाजसेवी अछूत्य समांथा द्वारा स्थापित इस संस्था के स्थापना दिवस पर आर्ट ऑफ गिविंग धनबाद इकाई की ओर से 17 मई को जरूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा। संस्था के सदस्यों द्वारा रणधीर वर्मा चौक, धनबाद रेलवे स्टेशन, पुराना बाजार, बरमसिया फाटक, शनि मंदिर में वितरण किया जाएगा। यह जानकारी धनबाद आर्ट ऑफ गिविंग इकाई के संयोजक सूरज प्रकाश लाल ने दी है। यह भी पढ़ें- बिहार के वॉलीबॉल क्लबों को दिया जाएगा बॉल और नेट यह भी पढ़ें- सहरसा: वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.