जरूरतमंदों को हरसंभव सहयोग करें: डालसा सचिव
पलामू, जुलाई 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा)-पलामू के सचिव राकेश रंजन ने बुधवार को पांकी व नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड स्थित विभिन्न लीगल एड क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्रों के संचालन, आम लोगों को मिल रही विधिक सहायता तथा पारा लीगल वालंटियर (पीएलवी) की कार्य-प्रणाली का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने सभी लीगल एड क्लिनिकों में कार्यरत पीएलवी को निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से केंद्र पर उपस्थित रहने और जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Simdega News: सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंची निःशुल्क विधिक सहायता उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.