आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़ (सरायमीर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के संजरपुर गंव निवासी सपा नेता शाहिद संजरी ने कलीम जामेई के नेतृत्व में मंगलवार को जरूरतमंदों को ईद की किट वितरित की गई। इस दौरान शाहिद संजरी ने बताया कि निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र के खंडवारी, खुटहना, कुजियारी, कनइथा, दाउदपुर, खुदादादपुर, निजामाबाद, सरायमीर सहित दर्जनों गांवों के जरूरतमंदों को ईद की की किट दी गई। ईद की किट में सेवईं, चीनी, मेवा, मसाला सहित अन्य सामान रखे गए थे। इस दौरान अब्दुर्रहमान, उमैर, इस्माइल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...