पीलीभीत, जनवरी 8 -- पूरनपुर। द वर्डैट पब्लिक स्कूल की ओर से समाज सेवा के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जरुरतमंदों और असहाय लोगों को गर्म कपडे दिए गए। केंप में काफी लोगों ने नगद धनराशि का भी सहयोग किया। स्कूल की ओर से शेरपुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास विंटर कैंप का आयोजन किया गया। यहां पर गरीब और असहाय लोगों के लिए गर्म कपडों का स्टाल लगाया गया। स्टाल पर आने वाले लोगों को ठंड को देखते हुए गर्म कपडे दिए गए। कैंप के लिए शहर के काफी लोगों ने सहयोग करते हुए नगद धनराशि भी दी। इसमें रंजीत सिंह, पवन, महेंद्र, मेराज अीख् जीशन, कामरान, आरिफ हुसेन, मनोज, नफीस का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रबंधक असद खां ने बताया कि यह दूसरा कैंप था। इसी तरह से अन्य कैंपों का आयोजन भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.