जरूरतमंदों को मिले निःशुल्क विधिक सहायता
पूर्णिया, अगस्त 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से रविवार को मानसिक बीमारी से ग्रसित एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नालसा की विधिक सेवा योजना-2024 को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऐसे व्यक्तियों को उपलब्ध कानूनी अधिकारों, सरकारी सहायता और निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया। यह कार्यक्रम जिले के श्रीनगर प्रखंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बताया गया कि नालसा की योजना का उद्देश्य मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इसके तहत उन्हें न्याय तक पहुंच, कानूनी सलाह, आवश्यक प्रतिनिधित्व तथा उनके अधिकारों और उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- जरूरतमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.