चंदौली, मार्च 9 -- सकलडीहा। सर्वम सेवा संस्था की ओर से रविवार को बथावर गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की निदेशक मीनाक्षी भट्टाचार्य और संजय भट्टाचार्य के नेतृत्व में चिकित्सकी शिविर के माध्यम से सैकड़ों गरीबों को सुविधा का नि:शुल्क लाभ दिया गया। इसी क्रम में बथावर गांव में संस्था की ओर से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवेश शर्मा, महिला चिकित्सक डॉ. आरती चौरसिया, बाल चिकित्सक डॉ. आशीष महिलाओं को उपचार और परामर्श दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...