देवघर, मई 18 -- समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया।

योजनाओं की अद्यतन स्थिति इस दौरान डीसी ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति, बजट आवंटन और खर्च की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला, प्रखंड व पंचयात स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कल्याण छात्रावास, जाहेर स्थान घेराबंदी, मांझी भवन निर्माण के अलावा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के आवंटन और खर्च की स्थिति की समीक्षा करत...