उन्नाव, दिसम्बर 23 -- उन्नाव। इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को सोलर लालटेन, ऊनी कपड़े व कंबल दिए। जरूरत का सामान पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। पदाधिकारी अचलगंज क्षेत्र के कोरारी कला गांव पहुंचे। यहां उन्होने जरूरतमंदों को सोलर लालटेन दी। ठिठुरती सर्दी से राहत के लिए ऊनी कपड़े व कंबल दिए। क्लब की सचिव डा. रेखा सिंह ने बताया कि धूप में रखने से ये चार्ज हो जाती हैं और 18 घंटे चलती हैं। इस मौके पर संयोजिका रोमा आहूजा, मंजू श्रीवास्तव, गुरप्रीत कौर, पिंकी भारती, रोमा आहूजा, प्रीति रजानी, अशोक आहूजा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.