बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के बलधा प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन कर 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ज्यादातर गरीब छात्रों के परिजनों को कंबल दिया गया। बच्चों को पढ़ाई के लिए किताबें भी दी गयी। मौके पर गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन के विलास कुमार, रेणु कुमारी, एचएम रसिक लाल चंद्रपाल, पंसस संजय वर्मा, शिक्षक हरेन्द्र कुमार प्रभाकर, प्रियतमा रंजन, सुनील कुमार, बबलू सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.