कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और नीमा वूमेन फोरम के संयुक्त प्रयास में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद एवं मजदूर वर्ग की महिलाओं के लिए वस्त्र दान एवं शीतकालीन आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, डॉ. नीरजा द्विवेदी, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. निरंकार गोयल व डॉ. स्नेह पांडेय ने किया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारियों ने उपयोग योग्य पुराने कपड़ों का संग्रह किया। इन वस्त्रों के वितरण से पहले स्वच्छ कर छांटा गया व सम्मानजनक रूप से पैक कर उसे लाभार्थियों को दिया गया। इस मौके पर डॉ. अनुराग मिश्रा, संदीप, राकेश मोहन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.