बहराइच, फरवरी 5 -- नानपारा। तहसील क्षेत्र के गोड़ियनपुरवा के मजरा अरनवा में गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अक्षयवर लाल ने नायब तहसीलदार हर्षित पांडे के साथ 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि भीषण ठंड में गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राम पलट, लेखपाल श्याम प्रसाद, कुलदीप वर्मा, लल्लू राम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.