अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा। ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम यूनिट की ओर से गुरुवार को जोया के मेडवेल चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन शहनाज हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ.जैनुल आबेदीन ने किया। शिविर में फोरम के सदस्यों और पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों के खातिर 50 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदाताओं को मेडवेल ब्लड बैंक के मैनेजर डॉ.मेहराज आलम ने सम्मानित किया। इस दौरान मुफ्ती नईम, मुफ्ती हारून एडवोकेट, शिबू, मौलाना आरिफ, हाफिज फरमान, अमजद अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.