फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम की ओर से दिव्यांगजनों, जरूरतमंद नागरिकों और कर्मचारियों के लिए नौ जून को विशेष स्वास्थ्य जांच और सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर लगाया जाएगा, जिसमें लोग अपनी स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ओर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसे लेकर मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसका आयोजन एलिम्को और डॉ. सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र के सहयोग से एडीआईपी और आरवीपी योजना के तहत किया जा रहा है, जिसमें आने वाले पात्र लाभार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, आंखों की जांच और जरू...