जरूरतमंदों के लिए दिए 83 लाख रुपये दिए
नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा। निंबस ग्रुप ने सीएसआर के तहत जरूरतमंदों के लिए 83 लाख रुपये का योगदान दिया। निदेशक यामिनी अग्रवाल ने कहा कि कंपनी के लिए सीएसआर एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लगातार निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। ग्रुप ने कई एनजीओ को सहयोग दिया है। इनमें निवेदिया फाउंडेशन, सेतु फाउंडेशन, संकल्प कैंसर केयर फाउंडेशन, नोएडा डेफ सोसाइटी और ब्राइट द सोल फाउंडेशन जैसी संस्थाएं शामिल हैं। ये संस्थाएं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विशेष बच्चों के पुनर्वास, कैंसर मरीजों के इलाज, बधिर बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की देखभाल जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.