जरूरतमंदों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए करें रक्तदान
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- सद्दरपुर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज अम्बेडकर नगर के एनाटॉमी विभाग के तत्वावधान में विश्व देहदान एवं अंगदान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में देहदान एवं अंगदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना तथा लोगों को मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम वर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि, अंगदान और देहदान मानवता की ऐसी सेवा है, जिसका लाभ हमारे जीवन के बाद भी समाज को मिलता रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि देहदान चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा और अनुसंधान की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- सम्मान से नवाजे गए अंगदाता चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.