चतरा, जनवरी 8 -- लावालौंग प्रतिनिधि कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र स्थित पुरनाडीह गांव में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख मनीषा देवी ने किया। इस दौरान असहाय, वृद्ध एवं अत्यंत गरीब वर्ग के लगभग 50 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। प्रमुख मनिषा देवी ने कहा कि ठंड का मौसम गरीब एवं असहाय लोगों के लिए सबसे अधिक कष्टदायक होता है। ऐसे में उनकी पीड़ा को कम करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक गांव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शीघ्र ही प्रखंड के अन्य गांवों में भी जरूरतमंदों की पहचान कर कंबल वितरण किया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.