जरूरतमंदों के बीच जरूरी सामग्री का वितरण
गढ़वा, जून 14 -- श्रीबंशीधर नगर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटारी के द्वारा आश्रम के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत हाथ पंखा, ब्रेड बिस्किट, पानी बोतल का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर समूह के सदस्यों ने अनुमंडलीय हॉस्पिटल, वृद्धाआश्रम और गुलाब हॉस्पिटल में जाकर सामग्री को बांटा। मौके पर आश्रम शाखा के व्यवस्थापक संजीव कुमार सिन्हा, रंजन कुमार(छोटू), राजेंद्र यादव, अनूप श्रीवास्तव, मनोज प्रताप देव, अजय कुमार (गुड्डू), नवनीत कुमार, उदय कुमार सिन्हा, नरेंद्र श्रीवास्तव, राजीव कुमार, दुर्गेश कुमार, अंशुमन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.