अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या। सदर तहसील क्षेत्र के दिलासीगंज के समीप आलापुर में प्रयास अनाज बैंक की दसवीं शाखा का शुभारंभ हुआ। अनाज बैंक खुलते ही जरूरतमंदों के चेहरे चहक उठे। प्रयास अनाज बैंक ने सामर्थ्यवान लोगों से प्रतिदिन मुट्ठी भर अनाज निकालने की अपील की। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि कई जिलों में सफलता के बाद अब राम की नगरी अयोध्या में भी अनाज बैंक की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र, कॉपी, पेन, पेंसिल और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। प्रयास अनाज बैंक के प्रभारी रत्नेश सिंह ने कहा कि वे अपने व्यस्ततम समय में से भी समाज सेवा के लिए समय निकालकर जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे, ताकि समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त और खुशहाल बनाया जा सके। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.