गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को उत्साह के साथ मनाया गया। राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक और सिद्धार्थ विहार समेत कई सेक्टर और सोसाइटी में आयोजन हुए। लोगों ने जरूरतमंदों की सेवा और दान कर पुण्य कमाया। इस दौरान प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। सिद्धार्थ विहार रेजिडेंस एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा गौड़ चौक पर त्योहार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरुरदमंद लोगों को गर्म कंबल बांटे। साथ ही खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसाइटी में भी मकर संक्रांति उत्साह के साथ मनाई गई। पावर जन सेवा समिति के सदस्यों ने शंभु दयाल दयानंद वैदिक संयास आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ मकर संक्रांति मनाई। आश्रम में रहने वाले बच्चों को गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.