गाजीपुर, जून 1 -- गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के बीरपुर गांव में सोमवार को घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने अपनी माता की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। पूर्व सांसद ने अपनी माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही उनके जीवन के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में क्षेत्र के समर्थकों और स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर कांतेश्वर उपाध्याय, लाल बाबू यादव, रामप्रकाश कुशवाहा, जय राम, यदुनंदन यादव, सुरेश खरवार, श्रीराम चौधरी, रमायन चौधरी, रामेश्वर पटेल, विपुल पटेल, दीनानाथ राय, प्रमोद कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किये गये ब्रह्मेश्वर मुखिया

हिंदी हिन्दुस...