हरिद्वार, मई 8 -- श्यामपुर, संवाददाता। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर श्री राम विद्या मंदिर, श्यामपुर में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के निर्देशन में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानून, साइबर सुरक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर और जिला प्रोबेशन अधिकारी अवनीश भदौरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन यह कार्य सदैव विधिसम्मत...