पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सक्रिय विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने वर्ष 2026 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 100 यूनिट रक्तदान एवं रक्त उपलब्ध कराने का आंकड़ा पार कर लिया है। संगठन की इस पहल से अब तक दर्जनों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका है, जिससे कई लोगों की जान बचाने में मदद मिली है। रविवार की रात लाइन बाजार शिव मंदिर रोड निवासी चाय दुकान संचालक राजीव कुमार पासवान ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी से संपर्क कर अपने रिश्तेदार रामसागर पासवान के लिए रक्त की आवश्यकता की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जन सेवा संघ ट्रस्ट को 'नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026' से सम्मानित रामसागर पासवान पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं और टीबी, ब्लड शुगर समेत अन्...