लखनऊ, मार्च 19 -- केजीएमयू में जरूरमंद मरीजों की जान बचाने के लिए यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) सभा ने अहम कदम उठाया है। जरूरतमंद मरीजों के लिए गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभा के अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, मंत्री अशोक कुमार गुप्ता व समाजसेवक प्रभात गुप्ता ने बताया कि आठ लोगों ने रक्तदान किया है। इसमें शरद गुप्ता समेत अन्य ने रक्तदान किया। कई अन्य लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया है। प्रभात गुप्ता ने कहा कि समाज जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए समय-समय पर रक्तदान करेगा। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में समाज के सभी लोग केजीएमयू व जरूरतमंद मरीजों के साथ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...