जरुरी: सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका पर हुई गोष्ठी
बागपत, सितम्बर 8 -- बागपत। राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज को समर्पित राष्ट्रीय संगोष्ठी "सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका" सोमवार को बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुई। संगोष्ठी में आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने की। पुरा महादेव मंदिर, बागपत के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा तथा महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लवकुश जन्मस्थली के महंत प्रेमदास महाराज का आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय समाज की मूल भावना समरसता, सामाजिक सद्भाव, समानता और आत्मीयता रही है। सनातन परंपरा ने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सबके प्रति सम्मान का भाव रखने का संदेश दिया है।वक्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.