बागपत, मार्च 24 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को वार्षिक परीक्षा परिणाम, शैक्षिक प्रगति व विद्यार्थियों के व्यवहारिक विकास की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रबंधक प्रमोद पंवार ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट परिणाम घोषित किए गए, जिनमें कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 11 में कला वर्ग से प्रियांशी, विज्ञान वर्ग से देवांशी और वाणिज्य वर्ग से तनु त्यागी प्रथम रहे। बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.