बागपत, जून 18 -- बड़ौत। 81 दिवसीय गविष्ठ गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बुधवार को नगर में पहुंचे थे जहां उनके द्वारा गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के अभियान के साथ-साथ प्रवचन किए गए। उनके द्वारा नगर में ही रात्रि प्रवास किया गया। मंगलवार की सुबह जिन लोगों को उनकी जानकारी मिलती गई वह उनके पास आशीर्वाद के लिए पहुंच गया। वही सर्व समाज उत्थान समिति के दीपक शर्मा ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। उनके आशीर्वाद के लिए परिसर में लोगों की भीड़ लग गई इस अवसर पर उन्होंने लोगों को अभियान में शामिल होने के अलावा गौ रक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा एडवोकेट, सक्षम शर्मा, ओमपाल राठी, अनुराग शर्मा, दक्ष शर्मा, दिव्यांश वीरेंद्र वैष्णव, सरोज वैष्णव, प्रमोद तोमर, बबलू स्वामी, विपिन स्वामी आदि मौजूद...