बागपत, मार्च 25 -- बागपत। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की 29 मार्च को नोएडा में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए सपाईयों ने ताकत झोंक दी है। बुधवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो जनसभा में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। बिल्लू प्रधान ने शासन-प्रशासन से मांग की कि उनके कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को कार्यक्रम में जाने से रोका न जाए। उन्होंने आशंका जताई कि प्रशासन उन्हें रोक सकता है, जैसा कि पहले भी कई बार रोकने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर गुर्जर समाज की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने केवल एक गुर्जर को जिला अध्यक्ष बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने गुर्जर समाज को सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.