बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। भाजपा नेता ने खेकड़ा कोतवाली पुलिस पर विपक्षियों को प्लाट पर कब्जा कराने का आरोप लगाया। वहीं आरोप है कि शिकायत करने पर कोतवाली प्रभारी ने फोन पर उनसे अभद्रता की और थाने के आसपास दिखाई देने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। शुक्रवार को भाजपा नेता ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। घिटौरा गांव निवासी भाजपा नेता करतार सिंह ने बताया कि रटौल कस्बे में उनके समधी का 415 वर्ग गज का एक प्लॉट। उसमें से 230 वर्ग गज भूमि गीता यादव पत्नी राजेंद्र निवासी कस्बा खेकड़ा को विक्रय कर दी है। शेष भूमि पर होजखास दिल्ली निवासी एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी शिकायत रटौल चौकी पर की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। इसके बाद एसडीएम खेकड़ा द्वारा शिकायत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.