बुलंदशहर, मार्च 17 -- क्षेत्र के गांव नगला कोठी में रंजना सिंह ने अपनी टीम और इनर व्हील क्लब के सदस्य शिवानी व संध्या के साथ नगला कोठी पहुंच गईं। जहां उन्होंने बेटियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये की नकद धनराशि और गृहस्थी का आवश्यक सामान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के समर्थ वर्ग का यह नैतिक दायित्व है कि वह जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बेटी के हाथ पीले होने में बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अन्य लोगों को भी गरीबों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...