मेरठ, अप्रैल 23 -- बाल भारती पब्लिक स्कूल मवाना के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के अवसर पर प्रेरणादायक पहल करते हुए विभिन्न बस्तियों में जाकर जरुरतमंद बच्चों को पुस्तकें एवं स्टेशनरी का वितरण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न केवल सामग्री वितरित की, बल्कि बच्चों को पुस्तकों के महत्व एवं उनके उचित रखरखाव के बारे में भी जागरूक किया, ताकि वह पढ़ाई के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। प्रधान अध्यापिका संगीता रस्तोगी, कृतिका शर्मा, साक्षी निर्वाल, रवि सहगल, मनीष खन्ना, रितु सिंगल एवं सुनीत आदि रहीं। यह भी पढ़ें- पुस्तक सहयोग अभियान से समृद्ध हुआ पुस्तकालय यह भी पढ़ें- नए सत्र में परिषदीय विद्यालयों में किताबों का वितरण, बच्चों में उत्साह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...