जरुरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा झारखंड जनकल्याण ट्रस्ट
गिरडीह, जून 22 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है के संकल्प को साकार करने की दिशा में झारखंड जनकल्याण ट्रस्ट (जेजेकेटी) के तत्वावधान में सोमवार को देवरी प्रखंड के चिकनाडीह पंचायत अंतर्गत गादीकला गांव में जेजेकेटी लर्निंग केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं शिक्षा से वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर ग्रामीण अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों के चेहरे पर शिक्षा के नए अवसर मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण आज भी अनेक प्रतिभाशाली बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इन्हीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.